
ओलम्पिक में रजत पदक जीतने के बाद स्टार ने किया खुलासा : मैं लेस्बियन हूँ

एजेंसी
काठमांडू। टोक्यो ओलम्पिक 2020 में जहाँ खेल की दुनिया में हरेक दिन अनेक किस्म के उतार चढाव देखने में आते हैं वहीँ खिलाडियों के जीवन के कुछ गोप्य मामले भी सामने आते हैं। ऐसी ही एक घटना सामने आई है। पोलैंड की एक महिला खिलाड़ी ने रजत पदक जीतने के तुरंत बाद खुद के लेस्बियन होने की घोषणा की।
पोलैंड की खिलाडी कातारजाइना जिलम्यान ओलम्पिक रोवर हैं। अपने समूह के साथ मिलकर वे रजत पदक जीतने में कामयाब हुई हैं। इस जीत के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी प्रेमिका को उनका समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया तथा ये भी कहा कि वे समलिंगी हैं।
जिलम्यान ने कहा कि वे इससे पहले की कुछेक अन्तर्वार्ताओं में भी अपने बारे में बता चुकी हैं परन्तु उसकी खास ही चर्चा नहीं हुई। परन्तु अब इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर चर्चा होने के बाद वे काफी चर्चा में आ गई हैं।
जिलम्यान ने कहा कि वे एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों के समर्थन में होने की बात बताई।