
ADVERTISEMENT
समाचार
भारत में बेकाबू बना किसान आंदोलन, किसानों ने लाल किले पर फहराया अपना झंडा

एजेंसी। भारत की राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच झड़पों के बाद पूर्व निर्धारित मार्ग से हटकर प्रदर्शनकारी किसान ट्रैक्टर पर सवार होकर लाल किला पहुंच ने की खबर हैं। किसानों का एक समूह लाल किला पहुंच गया और इस समूह ने लालकिले के प्राचीर से झंडा फहरा दिया।
प्रदर्शनकारी काफी देर तक लाल किले पर डटे रहे। बाद में दिल्ली पुलिस ने मोर्चा संभाला। बाद में पुलिसकर्मी झंडे को हटाने की कोशिश करती भी दिखाई दी।
किसानों ने तय समय से पहले विभिन्न सीमा बिंदुओं से अपनी ट्रैक्टर परेड शुरू की। किसान अनुमति नहीं मिलने के बावजूद मध्य दिल्ली के आईटीओ पहुंच गए। प्रदर्शनकारी हाथ में डंडे लेकर पुलिस कर्मियों को दौड़ाते हुए दिखे। पुलिस ने भी लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया।
कमेन्ट
Loading comments...